फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से यात्रा करनी है तो जरा देख कर चलें, दो दिन निरस्त रहेंगी 15 ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से यात्रा करनी है तो जरा सोचकर चलें, दो दिन निरस्त रहेंगी 15 ट्रेनें
विज्ञापन

सहारनपुर। ढमोला नदी पुल पर मरम्मत कार्य और अन्य रेलवे रूट पर मरम्मत के चलते अगले दो दिन ट्रेन से सफर करना है, तो जरा सोच समझकर घर से निकलें या फिर ट्रेन के बारे में जानकारी कर लें। क्योंकि सहारनपुर स्टेशन से होकर गुजरने वाली 15 ट्रेन निरस्त कर दी गई हैं, जिनमें अधिकांश महत्वपूर्ण ट्रेन शामिल हैं।
रेलवे ने शनिवार एवं रविवार को कुल 15 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। जबकि एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं तथा आंशिक रूप से निरस्त की गईं हैं। शुक्रवार को जारी ट्रेनों के निरस्तीकरण के कार्यक्रम में दो दिन में सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 15 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों पर लाइनों के सुदृढ़ीकरण, संरक्षा एवं पुलों की मरम्मत के कार्य कराए जाने हैं। इनमें सहारनपुर में खान आलमपुरा में मरम्म्त का कार्य, ढमोला पुल की मरम्मत का कार्य होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मुरादाबाद मंडल के कटघर स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का कार्य, दामोरा स्टेशन पर भी कार्य, रोजा-सीतापुर सेक्शन पर सीमित ऊंचाई का सबबे का कार्य, गजरौला-मुरादाबाद-रोजा-सीतापुर सेक्शन एवं रोजा-मुरादाबाद-नजीबाबाद सेक्शनों पर मरम्मत का कार्य कराया जाना है। इन कार्यों के चलते 14 से 16 दिसंबर तक अलग-अलग समय में ब्लॉक लिए गए हैं और 50 से ज्यादा ट्रेन निरस्त की गई हैं। इससे रेलवे यातायात दो दिन पूरी तरह से प्रभावित रहेगा। ढमोला पुल के चलते 17 घंटे का ब्लॉक लिया गया है। यही नहीं 26 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। जिनमें लगभग एक दर्जन ट्रेनें सहारनपुर से होकर गुजरतीं हैं। जबकि 15 ट्रेनों के रास्ते बदल दिए गए हैं। ऐसे में ट्रेन से यात्रा करने की तैयारी करने वाले ट्रेनों के बारे में जानकारी करने के बाद ही घर से निकलें। अंबाला डिवीजन की सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि कई स्थानों पर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जिस कारण ट्रेनों के निरस्त किया गया है।

- सहारनपुर में निरस्त रहने वाल 15 ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 14511 - प्रयागराज- सहारनपुर, नौचंदी एक्सप्रेस, 15, 16 दिसंबर
- ट्रेन संख्या 14512 - सहारनपुर- प्रयागराज, नौचंदी एक्सप्रेस, 15 दिसंबर
- ट्रेन संख्या 12231 - लखनऊ- चंडीगढ़ एक्सप्रेस 15 दिसंबर।
- ट्रेन संख्या 12232 - चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 15, 16 दिसंबर।
- ट्रेन संख्या 12237 - वाराणसी-जंबू तवी एक्सप्रेस 15 दिसंबर।
- ट्रेन संख्या 12238 - जंबूतवी - वाराणसी एक्सप्रेस 15, 16 दिसंबर।
- ट्रेन संख्या 15212 - अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 21, 28 दिसंबर, 4, 11, 18 25 जनवरी, 1, 8, 15 फरवरी।
- ट्रेन संख्या 14615 - लालकुआं-अमृतसर अमृतसर एक्सप्रेस 15 दिसंबर।
- ट्रेन संख्या 14616 - अमृतसर-लालकुआं अमृतसर एक्सप्रेस 15 दिसंबर।
- ट्रेन संख्या 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, 15 दिसंबर को।
- ट्रेन संख्या 14609 ऋषिकेश- माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, 15 दिसंबर को।
- ट्रेन संख्या 54341 सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर, 15 दिसंबर को।
- ट्रेन संख्या 54342 देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर, 15 दिसंबर को।
- ट्रेन संख्या 12064 ऊना हिमाचल- हरिद्वार जन शताब्दी लिंक एक्सप्रेस, 15 दिसंबर को।
- ट्रेन संख्या 12063 हरिद्वार- ऊना हिमाचल जन श्ताब्दी लिंक एक्सप्रेस, 16 दिसंबर को।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें