फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। चांडी गांव में गेहूं की बुआई के लिए खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई के बिना शव को अपने गांव ले गए। हादसा रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। खुर्रमपुर गांव निवासी नवाब (35) पुत्र धर्मपाल सैनी अपना ट्रैक्टर लेकर पड़ोसी गांव चांडी में बालीराम सैनी के खेत में गेहूं की बुआई करने के लिए गया था। जुताई के दौरान जब नवाब ट्रैक्टर को नीचे के खेत से ऊपर के खेत में ले जाने की कोशिश कर रहा था, तो ट्रैक्टर आगे से ऊपर उठकर बाई तरफ पलट गया और नवाब ट्रैक्टर के नीचे दब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों व राहगीरों ने ट्रैक्टर को सीधा किया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन एवं ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव को उठाकर अपने गांव ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें