तीन भागों में निकाला जाएगा आरएसएस का पथ संचलन
सहारनपुर। विजय दशमी के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन शहर में तीन भागों में निकाला जाएगा। तीनों पथ संचलन घंटाघर पर मिलने के बाद गांधी पार्क में पहुंचकर समाप्त होंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख जगदानंद शर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे शहर में पथ संचलन तीन भागों में निकाला जाएगा। महावीर भाग का पथ संचलन अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर बड़तला यादगार, दीनानाथ बाजार, सराफा बाजार, नया बाजार, कक्कड़ गंज, शहीद गंज, नेहरू मार्केट होते हुए घंटाघर पर पहुंचेगा। शिवाजी भाग का पथ संचलन मंगलनगर पार्क से शुरू होकर नवाबगंज चौक, पुल जोगियान, नाला पटरी, देहरादून रोड हुए घंटाघर पर पहुंचेगा। माधव भाग का पथ संचलन चंद्रनगर पार्क से शुरू होकर कोर्ट रोड हुए घंटाघर पहुंचेेगा। यहां से तीनों पथ संचलन मिलने के बाद गांधी पार्क में पहुंचकर समाप्त होंगे।