फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की प्रजातंत्र बचाओ साइकिल यात्रा हुई रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा की सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ साइकिल यात्रा को बृहस्पतिवार को हसनपुर चौक से हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया गया। छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा को सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन, नगर विधायक संजय गर्ग, विधायक नईमुल हसन एवं तसलीम अहमद आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सपा की इस साइकिल यात्रा को आज हम सपा के आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे स्व. रामशरण दास के नाम घोषित चौक से रवाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। देश में नौजवानों को ना तो रोजगार मिला है और ना ही किसानों को समय पर बकाया गन्ना मूल्य। उन्होंने कहा कि आज छात्र, व्यापारी, किसान और मजदूर सभी वर्ग परेशान हैं। नगर विधायक संजय गर्ग और नूरपुर के विधायक नईमुल हसन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। देश की जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन, पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री सरफराज खान, पूर्व विधान परिषद सदस्य उमर अली खान, पूर्व विधायक माविया अली, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी जगपाल दास गुर्जर आदि ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। दिल्ली रोड स्थित मवी कलां गांव में चौधरी अब्दुल गफूर के नेतृत्व में साइकिल यात्रा का स्वागत किया गया।
राजपाल फंदपुरी, पुष्पेंद्र चौधरी, ओमी पंवार, जसवीर वाल्मीकि, कुलवीर राणा, फैसल सलमानी, महजबीं खान, नवाब गुर्जर, अब्दुल गफूर, संजय, अनुज मदनूकी, प्रवीण बांदूखेड़ी, ऋषिपाल प्रमुख, महानगर अध्यक्ष आजम शाह, उदयवीर कश्यप, गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा, राव शकील, शेखर राणा, प्रवीण मलिक, शहजादी बेगम, टिंकू अरोडा, नदीम कुरैशी, गुलशेर, हाजी शाहनवाज, नौशाद राजा, राजीव अग्रवाल, नुसरत साबरी, जमाल साबरी, नितिन यादव, अमित गुर्जर, मनोज प्रधान, आकाश पंवार, अरविंद चौधरी, गजेंद्र, वीरेंद्र तोमर, देवेंद्र चौहान, विश्वजीत गुर्जर, राम आशीष यादव, प्रीतम गुर्जर, कंवरपाल अहमदपुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें