पुरस्कार वितरण के साथ हुआ रोटरी सप्ताह का समापन
गंगोह (सहारनपुर)। रोटरी क्लब गंगोह के तत्वावधान में चले रहे प्रतिभा खोज सप्ताह के अंतिम दिन कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसके उपरांत भव्य समारोह में एक सप्ताह तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
संगम गार्डन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रदीप चौधरी, चेयरमैन प्रतिनिधि नोमान मसूद, भाजपा नेता चौधरी नक्षत्रपाल सिंह एवं रोटरी अध्यक्ष नितिन तायल ने किया। नशा मुक्त भारत रैली के लिए प्रथम पुरस्कार सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल और द्वितीय पुरस्कार कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल को दिया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आर्य कन्या इंटर कालेज की आयशा चौधरी प्रथम, सिल्वर ओक की खुशी द्वितीय जबकि सीनियर वर्ग में पूरणमल रामलाल डिग्री कालेज की अदिति सैनी प्रथम और खुशी जिंदल द्वितीय स्थान पर रही। गायन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कृष्णा इंटरनेशनल के राघव ने प्रथम, नामदेव पब्लिक स्कूल की आस्था गर्ग ने द्वितीय जबकि सीनियर वर्ग में एनआर इंटर कालेज के प्रवेश बजाज ने प्रथम और मुसयतीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्न मंत्र प्रतियोगिता में नामदेव पब्लिक स्कूल प्रथम और एचआर इंटर कालेज द्वितीय रहे।
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सीडीकेआर इंटर कालेज का वसीम प्रथम और आरिफ द्वितीय जबकि बालिका वर्ग में नामदेव पब्लिक की अनुष्का प्रथम एवं सिल्वर ओक की परिधि विराट द्वितीय स्थान पर रही। रस्सा खींच प्रतियोगिता में सिल्वर ओक प्रथम एवं सीडीकेआर द्वितीय रहा। ताइक्वांडो में कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के सचिन भंडारी ने प्रथम और आदित्य गर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कोलाज मैकिंग में सिल्वर ओक की जोया खान और खुशी गर्ग ने प्रथम जबकि इसी विद्यालय के हर्ष और वंश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पैंसिल स्केचिंग में कृष्णा इंटरनेशनल की खुशी गर्ग प्रथम और दलीप सिंह राष्ट्रीय कन्या इंटर कालेज की नंदिनी पंडित द्वितीय स्थान पर रही। पेपर बैग मैकिंग में आर्य कन्या इंटर कालेज की शबिस्ता ने प्रथम और गुलनूर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस में जीडी एकेडमी के सूफियान ने प्रथम, एमएस मोंग्स की राधिका ने द्वितीय, एकल नृत्य प्राइमरी वर्ग में गीताज्ञान संस्कार एकेडमी की भक्ति गर्ग ने प्रथम, दलीप सिंह राष्ट्रीय कन्या इंटर कालेज की गौरी ने द्वितीय, जूनियर वर्ग में सिल्वर ओक की जिया गोयल ने प्रथम, सीडीकेआर के आदित्य कुमार ने द्वितीय जबकि सामूहिक नृत्य में सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल ने प्रथम और गीताज्ञान संस्कार एकेडमी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अध्यक्षता नितिन तायल और संचालन संयुक्त रूप से डा. विनीत अग्रवाल, डा. एनपी सिंह एवं विभोर सिंघल ने किया।
कार्यक्रम संयोजक राजेश गायेल एवं दिनेश मित्तल ने आभार जताया। इसमें पूर्व प्रधानाचार्य अनिल मित्तल, बलबीर सिंह सैनी, डा. अनूप भटनागर, डा. मनोज जैन, विकास सिंघल, डा. अमित गर्ग, सुनीता चौधरी, तलविंद्र कपूर आदि रहे।