फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामरति में यूएसए के दल ने भ्रमण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामरति में यूएसए के दल ने भ्रमण किया
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। रामरति एजूकेशन कांपलेक्स में यूएसए यूनिवर्सिटी ऑफ नेबरास्का ओमाहा से पहुंची टीम का संस्था में पहुंचने पर छात्रों ने जोरदार स्वागत किया। यहां भ्रमण को आए यूएसए यूनिवर्सिटी ऑफ नेबरास्का ओमाहा के प्रोफेसर पैट्रिक मेक्नेमारा, यूएस एजूकेशन फाउंडेशन की डिप्टी डायरेक्टर शिक्षाविद् दिव्या, आयरलैंड से आइस्लैन लैविन रिसर्च स्कालर जैनेफर एबिल्स, गीतू वैद, संस्था के एमीरिटस बीके गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर एक दूसरे से विचार साझा किए।
विज्ञापन

यूएसए से आई टीम ने शिक्षण संस्थान का भ्रमण किया और संस्था में चलाए जा रहे पाठयक्रमों और छात्र-छात्राओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। प्रोफेसर पेट्रिक मेक्नेमारा ने कहा कि बिल क्लिंटन स्कूल में बनाए जा रहे साइंस ब्लाक क्षेत्र के बच्चों का मनोबल बढ़ाने में सार्थक होगा। संस्था के चेयरमैन बीके गोस्वामी ने बिल क्लिंटन स्कूल के 100 प्रतिशत परिणाम के लिए स्टाफ व छात्र-छात्राओं को बधाई दी। संस्था की प्रेसीडेंट राजकमल सक्सेना, प्रधानाचार्य डा. एसपी सिंह, सनीश वीएम ने सभी अतिथियों का संस्था में पहुंचने पर आभार जताया। इस दौरान विदेशी शिक्षाविदों ने यहां की संस्कृति, खानपान और आतिथ्य सत्कार को काफी सराहा। कार्यक्रम में रूपाली गुप्ता, भावना सचदेवा, जितेंद्र कुमार, शीतल, जैसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें