फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से 4 डिग्री लुढ़का पारा, मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से 4 डिग्री लुढ़का पारा, मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। लेकिन बारिश से पूर्व चली आंधी से बाग मालिकों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों की माने तो बारिश से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह आंधी के बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना होने से लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि आसमान में दिनभर बादलों का डेरा जमा रहा। गन्ना, ज्वार, मक्का आदि फसलों के लिए बारिश लाभदायक बताई जा रही है। लेकिन सब्जी और फलों को बारिश से नुकसान पहुंचा है। आंधी के कारण बिजली भी घंटों गुल रही है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वैध शाला में बारिश 10.16 मिमी रिकार्ड की गई है। मौसम वैध शाला के इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी पड़ने के कारण अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इसमें बारिश के बाद 4 डिग्री की गिरावट आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वर्मा ने बताया कि जून माह में अब तक 28.45 मिमी बारिश हो चुकी है। बारिश से फसलों को लाभ है, लेकिन आंधी तूफान नुकसानदायक है। उधर, बारिश होने से जहां आमजन गर्मी से कुछ राहत महसूस कर रहा है, वहीं खेतों की तराई होने से किसान खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें