सहारनपुर। सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन का संचालन फिर शुरू होने की उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगा है। इसे अब 28 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है।
सहारनपुर और लखनऊ के बीच चलने वाली एकमात्र पैसेंजर ट्रेन कई माह से कैंसिल चली आ रही है। इसके संचालन शुरू करने का समय बार-बार बढ़ाया जा रहा है। बुधवार से इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन मंगलवार की शाम को ही अधिकारियों के पास रेलवे से इसके रद्द होने की सूचना आ गई। अधिकारियों के पास आए विभागीय पत्र में इस ट्रेन को अब 28 मई तक कैंसिल कर दिया गया है। इस ट्रेन के लगातार कैंसिल होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस ट्रेन के कैंसिल होने से यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि सहारनपुर-लखनऊ पैसेजर को 28 मई तक के लिए रद्द कर दिया है। 28 मई के बाद इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है।