फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
22 को अंबेहटा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

सहारनपुर। कैराना उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के प्रचार के लिए भाजपा ने दिग्गजों को मैदान में उतार दिया है। 22 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंबेहटा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से सीधे अंबेहटा सभा स्थल पर आएंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आएंगे। उनके पूर्वाह्न 11 बजे पहुुुंचने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने तमाम व्यवस्थाएं सुचारू करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अंबेहटा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था बनानी शुरू कर दी है। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें