फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी आईटीआई संचालकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी आईटीआई संचालकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। निजी आईटीआई की जांच करने के शासन के आदेश से आईटीआई संचालकों में नाराजगी है। उन्होंने बुधवार को राजकीय आईटीआई परिसर स्थित संयुक्त निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही मांगें न माने जाने तक किसी भी अधिकारी को अपनी आईटीआई में एंट्री न करने देने की बात कही।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान प्राइवेट आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता डा. अशोक मलिक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से आईटीआई संचालकों का उत्पीड़न बढ़ा है। सरकारी तंत्र बेलगाम होकर आम जनता को लूटने में लगा है। मगर निजी आईटीआई संचालक किसी भी सूरत में अपना उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि सरकार ने राजकीय आईटीआई के प्राचार्य को निजी आईटीआई की जांच के आदेश जारी किए हैं। मगर जब तक निजी आईटीआई संचालकों की मांगें नहीं मान ली जातीं, तब तक किसी भी अधिकारी को निजी आईटीआई में एंट्री नहीं करने दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में दिलनवाज खान, अजय जैन, सलामत खान, विनोद कुमार, आरपी तिवारी, संजय गुप्ता, श्याम सिंह सैनी, मनोज चौधरी, मुकेश कुमार, तौहीद, अरुण कुमार, अजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें