फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवधोई नदी से फड़े हटाने को राजी हुए फड़ा स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पांवधोई नदी पर बने फड़ों के स्वामी अपने फड़े हटाने को राजी हो गए हैं। मंगलवार को नगरायुक्त कार्यालय में फड़ा स्वामियों और नगरायुक्त के बीच घंटे भर चली वार्ता में सहमति बन गई। नगर निगम फड़ा स्वामियों को राकेश टाकीज के पास जगह मुहैया कराएगा। नगर निगम जगह मुहैया कराने के बाद उनसे शुल्क भी वसूलेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई वार्ता में नगरायुक्त गौरव वर्मा ने कहा कि पांवधोई नदी की दोनों साइड को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाना है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत नदी की सफाई और इसका कायाकल्प किया जाना है। साथ ही इसके दोनों ओर बने मार्गों को वन-वे किया जाएगा। ऐसे में सभी फड़ा स्वामी मानसिक रूप से तैयार रहें। उन्होंने कहा कि नगर निगम उन्हें राकेश टाकीज के पास खाली पड़ी जमीन मुहैया कराने को तैयार है। फड़ा स्वामियों की मांग थी कि उनके फड़े हटाने से पहले उन्हें जगह मुहैया कराई जाए, जिससे उनका रोजगार प्रभावित न हो। नगर निगम ने उनकी यह बात मान ली। इसके बाद सभी फड़ा स्वामी राजी-राजी लौट गए।
--------------------------------
दिल्ली रोड पर बनेगा वेंडिंग जोन
नगरायुक्त ने मंगलवार को दिल्ली रोड पर फल और सब्जी बेचने वालों के साथ भी वार्ता की। नगरायुक्त के बार-बार समझाने के बाद भी फल विक्रेता जब हटने को राजी नहीं हुए तो नगरायुक्त ने उनके लिए दिल्ली रोड पर ही वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया। बताया कि दिल्ली रोड के चौड़ीकरण के बाद साइड की शेष जमीन पर फुटपाथ बनाया जाएगा, जिसकी चौड़ाई 14 से 15 फुट रहेगी। इसे पूरा बनाने के बाद नगर निगम पैदल चलने वालों के लिए छह फुट चौड़ा फुटपाथ छोड़कर बीच में लोहे के पाइप लगाकर डिवाइड करेगा। दूसरे खाली हिस्से को वेंडिंग जोन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें