फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई जाएगी शनिदेव की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। श्री महादेव कुटी स्थित श्री सिद्ध पीठ शनिदेव मंदिर में 10वां शनिदेव जयंती महोत्सव बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रमों का शुभारंभ 15 मई को श्री शनिदेव महाराज के नगर भ्रमण से होगा। कार्यक्रम संयोजक पंडित नरेश शर्मा जोशी और पंडित राजकुमार शर्मा जोशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 15 मई को श्री शनिदेव महाराज की शोभायात्रा प्रात: मंदिर परिसर से आरंभ होकर नगर के विभिन्न मोहल्लों और मार्गो से होती हुई वापस मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। 16 मई को प्रात: जनकल्याण हवन उपरांत महाआरती होगी। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर प्रबंध समिति के पंडित आनंद जोशी, नीरज, सोनू, आदित्य, दीपक, कन्हैया, विक्की और दीपांशी आदि आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें