फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन वालिया के घर पहुंचे दलित नेता, परिजनों को दी सांत्वना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की मौत से गमजदा परिवार को सांत्वना देने के लिए दलित नेता शुक्रवार को रामनगर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से घटना का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को अखिल भारतीय भीम सेना एवं निगाहें (एक नया बदलाव) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर ग्राम रामनगर में सचिन वालिया के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और शोक जताया। बाद में उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलकर घटना का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की। उनके साथ राष्ट्रीय प्रभारी अनिल तंवर, महासचिव अभय सिंह, सचिव वशिष्ठ भाटिया, भीम सेना के गुड़गांव जिलाध्यक्ष कैलाश रंगा भी शामिल रहे।
कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद भी शुक्रवार को सचिन वालिया के परिजनों को सांत्वना देने उसके घर पहुंचे। उन्होंने सचिन की मां कांति देवी से मुलाकात की और उन्हें घटना का खुलासा कराए जाने के लिए अधिकारियों से मिलने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दलित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने सचिन वालिया के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना का 24 घंटे में खुलासा किए जाने की मांग की। उनके साथ राजीव भारती, सूर्य कर्णवाल, डीआर गुप्ता, अतर सिंह, रामकुमार, नफे सिंह, रोहित कटारिया, सुरेंद्र नौटियाल, मांगेराम मौजूद रहे। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के सतेंद्र एडवोकेट, दलित शोषण मुक्ति मोर्चा के अजय कुमार, युवा शक्ति संगठन गाजियाबाद के रवि गौतम, बहुजन मुक्ति मोर्चा के राजकुमार, अंबेडकर युवा मंच के सुहेल, दिल्ली से बालकराम बौद्ध ने भी सचिन वालिया के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें