फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो व बाइकों में हुई भिंडत, दो भाईयों की मौत, 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। दिल्ली-यमनोत्री हाइवे पर स्थित गांव मीरगढ़ के निकट शुक्रवार को स्कार्पियो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई ने पीजीआई जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीसरे भाई का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। इसके अलावा करीब 15 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

गांव मरवा से मो. तसलीम की बारात चिम्माबांस जा रही थी। इसमें मरवा निवासी आजम(18), शाकिब(16) व असलम पुत्रगण रुस्तम बाइक से जा रहे थे। जैसे ही यह लोग मीरगढ़ के निकट अग्रवाल बाग के पास पहुंचे तो इनकी बाइक सामने से आ रही स्कार्पियो से टकरा गई और स्कार्पियो अनियंत्रित होकर इनकी बाइक पर पलट गई। जिससे आजम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई शाकिब ने पीजीआई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीसरे भाई असलम को गंभीरावस्था में हायर सेंटर चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। स्कार्पियो की चपेट में आईं दो अन्य बाइकों पर सवार जुबैर पुत्र मुनीर, समरयाब पुत्र नूरहसन, अरशद पुत्र इरशाद, आलम जहां निवासी गांव मरवा व मो. जैकी निवासी मगनपुरा घायल हो गए। इसके अलावा स्कार्पियो कार में सवार चालक वसीम पुत्र सईद निवासी बेहट, अब्दुल खालिक पुत्र मशरूर, मोहसीन पुत्र यासीन, शमा पत्नी मौसीन, सजदा पत्नी अब्दुल मालिक, अर्शलाम पुत्र अब्दुल मालिक, दिलरूबा पत्नी खालिक भी घायल हो गये। स्कार्पियो सवार यह लोग गांव भोजपुर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार हेतु सीएची बेहट पहुंचाया। दुर्घटना के बाद पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें