स्योहारा (बिजनौर)। सहसपुर नगर पंचायत की वर्षों से कब्जाई गयी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। भूमि को कब्जा मुक्त कराकर उसकी बाउंड्री कराई जा रही है।
सहसपुर में दक्षिण की ओर नगर पंचायत के एक खाली पड़े प्लाट पर दलित बस्ती के लोगों ने अपना कूड़ी बना रखी थी। 40 वर्षों से भी अधिक समय से बस्ती के लोगों ने कूड़ी डालकर इस भूमि पर अपना कब्जा कर रखा था। नगर पंचायत के ईओ निलाभ्य शाल्य ने बुधवार को नगर पंचायत के कर्मचारीगण, राजस्व विभाग का कानूनगो व पटवारी, भारी मात्रा में पुलिस बल जिसमें महिला पुलिस बल भी था। जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुँचकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। ईओ निलाभ्य शाल्य ने बताया कि नगर पंचायत की खसरा संख्या 580 रकबा 850 हेक्टेयर भूमि को लोगों ने कूड़ी डालकर 40 वर्षों से भी अधिक से कब्जा रखा था। अब इस भूमि को कब्जा मुक्त कराकर इसकी वित्त आयोग की धन राशि से बाउंड्री कराई जा रही है। उन्होंने कब्जा करने वालों की चेतावनी देते हुए कहा कि अब यदि किसी ने बाउंड्री बनाने में रुकावट बनने और बाधा डालने की कोशिश कर कानून हाथ में लेने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।