फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय के छात्र छात्राओं ने गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर (बिजनौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय सैँदवार के छात्र-छात्राओं ने गंगा स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। जिलाधिकारी अटल कुमार राय एवं मुख्य विकास अधिकारी डा. इंद्रमणि त्रिपाठी की प्रेरणा से नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गंगा स्वच्छता मिशन योजना के अंतर्गत गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रधानाचार्य एसके मिश्रा ने रवाना किया। गांव के बच्चों और युवाओं ने भी रैली में सम्मिलित होकर इसकी मूल भावना को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। छात्र छात्राओं ने घर-घर दीवारों पर स्वच्छता स्लोगन चस्पा कर गंगा स्वच्छता का संदेश दिया। रैली के बाद विद्यालय में आयोजित सभा में प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्राचार्य ने छात्र छात्राओं से अवकाश के समय में स्वच्छता के मिशन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें