गंगोह। सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवी संस्था श्री लक्ष्मीनारायण मंडल के चुनाव में संस्थापक अध्यक्ष मूलराज गर्ग एक बार फिर से अध्यक्ष चुने गये। प्रधान सचिव पद की जिम्मेदारी राकेश गोयल को सौंपी गई है।
श्री महादेवकुटी मंदिर स्थित मंडल कार्यालय में चुनाव अधिकारी आरके मेहता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह की देखरेख में हुए सर्वसम्मत चुनाव में उपाध्यक्ष रघुनंदन गोयल, वित्त मंत्री अरविंद्र सिंह साढा, शिवलोकपुरी आश्रम प्रभारी आशु गर्ग, सिलाई एवं कढाई केंद्र प्रभारी अरविंद कपूर, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रभारी अखिल गुप्ता और महादेव कुटी प्रभारी कश्यप कुमार फौजी को मनोनीत किया गया। नवीन पांचाल मिक्का, समर्थ गोयल, मेनपाल, रामकृष्ण गोयल, सचिन गर्ग, अंकित अग्रवाल, मुकेश मित्तल, अमित एवं आदेश नामदेव कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।