फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय फल, फूल और शाकभाजी प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। औद्योनिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित मंडलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में आईटीसी ने पहला स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। जबकि द्वितीय स्थान पर स्टार पेपर मिल के प्रदर्शन रहे। समापन पर डीएम पीके पांडे ने विभिन्न वर्गों में सर्वाधिक अंक पाने वालों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कंपनी बाग में आयोजित मंडलीय फल, शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी में 220 प्रतियोगियों ने 1436 आइटमों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आईटीसी ने 158 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान और 154 अंक प्राप्त कर स्टार पेपर मिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 139 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर प्रीती नायर रहीं। डीएम ने विभिन्न वर्गों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को रनिंग शील्ड व रनिंग कप देकर सम्मानित किया। केन्द्र के संयुक्त निदेशक राजेश प्रसाद ने बताया कि इन पुरस्कारों के अतिरिक्त जनपद में विभिन्न वर्गों में विभिन्न प्रतियोगियों के लॉन आदि की भी जजिंग की गई। साथ ही मंडल में पॉलीहाउस में फूल व सब्जियों के उत्पादन से संबंधित प्रदर्शन भी प्रदर्शित किये गये। लॉन प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में प्रतियोगियों ने 28 प्रथम तथा 25 द्वितीय पुरस्कार जीते। प्रतियोगिता में 15 निर्णायक रहे। राजकीय उद्यान अधीक्षक सुबोध कुमार, पर्यावरणविद एसके उपाध्याय, अपर सांख्यिकी अधिकारी राजीव कुमार, उप निदेशक शोध सुरेश कुमार, कैमिस्ट आभा जोशी, फ्रूट पैथोलोजिस्ट डॉ. आरके सिंह, सहायक कीट विशेषज्ञ अशोक कुमार, आभा जोशी, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, डिप्टी मैनेजर नितिन एंडले आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें