सहारनपुर। घरेलू सामान जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए महानगर में अपना स्टोर की शुरूआत की जा रही है। 13 फरवरी को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल अपना स्टोर का उद्घाटन करेंगे। इस स्टोर में लोग सामान दान कर सकते हैं, जो जरूरत मंदों तक पहुंचाया जाएगा।
लोक कल्याण समिति द्वारा संचालित अपना स्टोर में जरूरतमंदों को सामान उपलब्ध कराया जाएगा। लोक कल्याण समिति ने आम जनता का आह्वान किया कि लोग घर में इस्तेमाल न होने वाला सामान अपना स्टोर पर दान कर सकते हैं। उस सामान जरूरतमंदों के उपयोग में लाया जाएगा। अपना स्टोर का संचालन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित लोक कल्याण समिति करेगी। समिति के संरक्षक मंडलायुक्त है। सचिव शीतल टंडन ने बताया कि लोग प्रतिदिन साढ़े बारह से ढाई बजे तक अपना अनुपयोगी सामान स्टोर में दान कर सकते है। शनिवार, मंगलवार और शुक्रवार को सामान का जरूरतमंदों को वितरण किया जाएगा। अपना स्टोर गांधी पार्क में प्रभु जी की रसोई के निकट संचालित किया जाएगा।