चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
सहारनपुर। शहर में खुलेआम बिक रहे जानलेवा चाइनीज मांझे पर रोक लगाने की मांग को लेकर पर्यावरण मित्र मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
बुधवार को अध्यक्ष गुलशन अनेजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी से पूर्व इस बार भी शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा पतंग विक्रेताओं के यहां बेेचा जा रहा है। चाइनीज मांझे की चपेट में आकर कई लोग घायल हो चुके हैं। कई की जान जा चुकी है। उन्होंने चाइनीज मांझे और पॉलीथीन की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। जसपाल सिंह बत्रा, अशोक शारदा, मुरली खन्ना, मुकेश शर्मा, खैराती लाल चौहान, रमन चौधरी, आशुतोष बत्रा, नितिन अनेजा, राजन अग्रवाल, विक्रम शर्मा, रामगोपाल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, पंकज खट्टर, गुलशन मिगलानी, प्रदीप आहूजा, कपिल मल्होत्रा, देवेंद्र वासुदेव, अमन तनेजा, विनोद राठी, मंजीत आदि मौजूद रहे।