फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन और उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसके दूबे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 31 जनवरी 2018 तक फोटो युक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन संबधित मतदान केंद्रों पर कराया जा रहा है। इसके लिए 7, 21 व 28 जनवरी को समस्त मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम ई ने बताया कि ऐसे नागरिक जो 01 जनवरी 2018 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो जाएंगे और उनका नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपना व अपने परिवार के सदस्यों के नाम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में अवश्य देख लें।
उत्पीड़न रोकता है व्यापार मंडल
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि उत्पीड़न रोकने में व्यापार मंडल अपनी महती भूमिका अदा करते हैं। इसकी सदस्यता प्रत्येक व्यापारी के लिए सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था से लेकर बिजली आपूर्ति तक में सुधार हुआ है। रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में रामराजीव सिंघल, संजय भसीन, सरदार राजपाल सिंह, दीपक राज सिंघल, मेजर एसके सूरी, रमेश अरोड़ा, अनवीश गर्ग, रमेश डाबर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें