फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामेडिकल में शुभम व प्राची लांबा मिस्टर व मिस फ्रेशर चुने

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरा मेडिकल में शुभम व प्राची लांबा मिस्टर व मिस फ्रेशर चुने
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। आईआईएचटी में बृहस्पतिवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें पैरा मेडिकल व नर्सिंग में चुने गए मिस्टर व मिस फ्रेशर को अतिथियों ने पटका डालकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ब्रिजेश सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए भ्रूण हत्या को बड़ी गंभीर सामाजिक समस्या बताया। उन्होंने भ्रूण हत्या के खिलाफ सख्त कदम उठाने आह्वान किया। बेटी की अहमियत बताते हुए विधायक ने आग्रह किया कि लोग भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक रहे तथा इसे रोकने के हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। विशिष्ट अतिथि नवनियुक्त एडीजे मनमोहन सिंह व जेपी राणा ने छात्रों से चिकित्सीय क्षेत्र में आगे बढ़ने और सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए प्रोत्साहित किया। पैरा मेडिकल में शुभम व प्राची लांबा तथा नर्सिंग में आशीष व साक्षी शर्मा मिस्टर व मिस फ्रेशर चुने गए। जिन्हें अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति व फिल्मी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पीएनबी के चीफ मैनेजर बीडी भाटिया, थानाभवन गन्ना सोसाइटी के चेयरमैन जेपी राणा, विकास त्यागी, अरुण गुप्ता, महेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, शिवदर्शन सिंह पुंडीर, राजकिशोर गुप्ता, विजय गुप्ता, देवीदयाल शर्मा, कुलदीप चौहान, राजेश चौहान, कुलदीप राणा, रवि शर्मा, वैशाली भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें