फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो मुकाबलों में खूब हुई जोर आजमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के जूडो हॉल में हुई। इसमें 175 से अधिक बालक और बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए पदकों पर कब्जा करने के लिए जोर आजमाइश की। पहली बार दृष्टिहीन खिलाड़ी भी जूडो प्रतियोगिता का हिस्सा बने।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन पंकज बंसल और दीपक गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में सामान्य खिलाड़ियों के साथ ही भारतीय नेत्रहीन विद्यालय के दृष्टि बाधित बालकों ने भी प्रतिभाग किया, जिनके लिए अलग से मुकाबले कराए गए। निर्णायकों में श्वेतांक, याशिका काम्बोज, वरुण भारद्वाज, कमलकांत, अखिल, विवेक, काशी नरेश, राहुल, रिदम, प्रदीप, दानिश असद शामिल रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. अनुपम मलिक रहे, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आरएसओ प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, अलंकार किशोर, धीरज जैन, अब्दुल अहद, प्रवीण कुमार यादव, श्वेतांक चौहान, जयेंद्र कुमार, कुलदीप गुप्ता, नवनीत जैन, लाल धर्मेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेता
भार वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय संयुक्त
25 किलोग्राम बालक हार्दिक शर्मा ध्रुव राठी रोहन गौतम/वेदांत शर्मा
30 किलोग्राम मेराज शेर मोहम्मद राघव वर्मा/प्रत्यक्ष सैनी
35 किलोग्राम हषित पाहवा उत्कर्ष भाटिया अनमोल/मृत्युंजय यादव
40 किलोग्राम वैभव सिंह हिमांशु मित्तल हेमंत शर्मा/गौरव अरोड़ा
40 किलोग्राम से अधिक सार्थक गुप्ता तरुण सिंह दक्ष जैन/हर्षित
25 किलोग्राम बालिका मंजोत अवनी काम्बोज सृष्टि बिष्ट/मीरा वर्मा
30 किलोग्राम अवनी राणा दिशा अनुष्का/अलविया चौहान
35 किलोग्राम प्रियांशी सक्सेना इशिता खुशी धीमान/अफीफा अहमद
40 किलोग्राम आशी मनस्वी गोयल मनीषा पाल/नैना सैनी
44 किलोग्राम भूमिका खुशी विदुषी मित्तल/सृष्टि शर्मा
44 किलोग्राम से अधिक तनिष्वी अरीबा खान कृतिका मित्तल/लावण्या जैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें