फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बिल फूंककर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर प्रदर्शन किया और बिल फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक मेहरबान अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल चौक पर एकत्र होकर बिजली के बिल फूंककर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विद्युत के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी और किसान पर बोझ डाल दिया है। एक तरफ दिल्ली सरकार ने विद्युत दाम में कटौती कर आम आदमी को राहत दी। वहीं, यूपी सरकार ने विद्युत दाम बढ़ाकर आदमी की कमर तोड़ दी। डीके शर्मा, हरपाल सिंह, अनिल कुमार, अशोक कुमार, मोहम्मद अली, अनिसार मलिक, राम कुमार, सुषमा ठाकुर, सुभाष गौतम, राजेेश तायल, अम्बरीश वालिया, आदित्य गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें