फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ का जनपद में 30 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ का जनपद में 30 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोनपाल ने बताया कि 2017-18 संगठन का सदस्यता वर्ष है। सदस्यता कार्यक्रम को एक अभियान के रूप में लेकर जनपद की सदस्यता 15 से 31 दिसंबर के मध्य करने की योजना बनाई गई है। शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ की बैठक में सदस्यता अभियान का शुभारंभ जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी द्वारा कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाकर किया गया। प्रांतीय महामंत्री हरवीर सिंह ने कहा कि जनपद सहारनपुर की सदस्यता का लक्ष्य 30 हजार है जो कि टोली बनाकर प्रत्येक गांव-गांव जाकर किसान परिवारों से संपर्क कर सदस्यता अभियान को पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत कर किसान किसी भी समस्या के लिए संघ किसी भी प्रकार की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेगा। अध्यक्षता मुनेश त्यागी और संचालन किरणपाल राणा ने किया। इस मौके पर राजपाल सिंह, अभिषेक त्यागी, राहुल वाल्मीकि, विपुल पंवार, संदीप चौधरी, सुमित, अनुराग, संजय, सौराज त्यागी, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें