फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकुड नगर पालिका में बनी नई सरकार ने शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहनवाज खान ने ली नकुड़ नगर पालिका के चेयरमैन पद की शपथ
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित चेयरमैन शाहनवाज खान ने पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद कहा कि नगर में सभी को साथ लेकर बिना भेदभाव के विकास कार्य कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी। इससे पूर्व चेयरमैन को एसडीएम तथा सभासदों को चेयरमैन ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लाक प्रांगण में हुए शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम अमित आसेरी ने नवनिर्वाचित चेयरमैन शाहनवाज खान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद चेयरमैन ने नगर के सभी विजयी 25 सभासदों को शपथ ग्रहण कराई। इससे पूर्व चेयरमैन शाहनवाज खान ने समर्थकों के साथ नगर के अंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहब की मूर्ति और पुराना बस अड्डे पर स्थित शहीद अशफाक उल्ला चौक पर माल्यार्पण किया। समारोह के बाद चेयरमैन ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर सभी सभासदों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बसपा के वरिष्ठ नेता वेदपाल चौधरी, राजू माजरा, इरफान चौधरी, बालिस्टर चौधरी, प्रधान सत्यपाल सैनी सहित समस्त सभासद और नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्षता चौधरी राजवीर सिंह और संचालन सैफ उल इस्लाम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें