सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला शारदानगर की दरबारी चाय वाली गली में एक खाली पड़े प्लाट में कूड़ा जलाने से जहरीली गैस उठने लगी। आसपास रहने वाले लोगों का दम घुटने लगा। लोगों ने एकत्र होकर मौके पर हंगामा किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। फायर ब्रिगेड समय से ना पहुंचती तो दम घुटने से बड़ा हादसा हो सकता था।