फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाव से बुलाओ तो दौड़े चले आते हैं भगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंडित अनिल कृष्ण कौदंड ने कहा कि भक्ति और प्रेम भगवान श्री कृष्ण को पाने का सरल मार्ग है। भक्तिभाव से बुलाओ तो भगवान भक्त के पास दौड़े चले आते हैं।
विज्ञापन

वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान के संचालन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पंडित अनिल कृष्ण कौदंड ने प्रवचनों की अमृत वर्षा की। उन्होंने कहा कि रुक्मिणी श्रीकृष्ण की भक्त है। जब उसने भगवान श्री कृष्ण को पुकारा तो वह रुक्मिणी के भक्तिभाव से प्रभावित होकर दौड़कर चले आए। भगवान श्री कृष्ण सच्चे भक्त को सदैव अपने हृदय में बसाते हैं। भक्तिभाव से बुलाने पर भगवान स्वयं भक्त के पास आ जाते हैं। विजयकांत चौहान ने मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक व रमनदास के सहयोग से मुख्य यजमान अरुण मलिक, सोनू चौधरी, पुनीत चौहान, ज्योति चौहान, वीना बजाज को पगड़ी पहनाकर तथा तिलक लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर झांकियां प्रस्तुत की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। नमन गुंबर, भीम कुमार, महेंद्र सिंह, ममता चानना, सुशील मलिक, रामदेवी, रमा सेतिया, पीएस पुंडीर, सचिन गुंबर, तन्नू, पूनम खुराना, ऋतु कपूर, लवी गौरव, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें