फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ी सम्मानित
विज्ञापन

सहारनपुर। यूथ महिला वर्ल्ड चैंपियनशिप 19 से 26 नवंबर तक गुवाहाटी में आयोजित हुई। इसमें सहारनपुर की बेटी आस्था पाहवा ने बॉक्सिंग खेल में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया। रविवार को जिला ओलंपिक संघ की ओर से आस्था को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन करण सिंह चौधरी, पारसा छाबड़ा, अंकित कुमार और भूपेंद्र विक्रम राणा ने अपनी ओर से धनराशि देकर खिलाड़ी का सम्मान किया। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सह सचिव डॉ. एके गुप्ता ने आस्था की सफलता का श्रेय कोच प्रवीण चौधरी को दिया। उधर, मुंबई में हुए चिताजीत कुनेडो कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी खिलाओ की मुहिम को आगे बढ़ाने पर सहारनपुर की सरिता प्रजापति, मो. शारिक रहमान और जयजीत सिंह को नकद ईनाम देकर सम्मानित किया गया। सहारनपुर लौटने पर इनका भी जिला ओलंपिक संघ द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान आरएसओ प्रेम कुमार, प्रवीण चौधरी, संजीव पाहवा, दीपक गुप्ता, प्रवीण यादव, सुषमा बजाज, लीना दुआ, सौरभ बजाज, पंकज चौधरी, गुलाब सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें