देवबंद (सहारनपुर)। दून वैली पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षाप्रद कार्यक्रम मून व सृजन का रविवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम में चयनित होनहार प्रतिभागियों को सांसद राघव लखनपाल शर्मा व नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। बच्चों ने देशभक्ति गीतों के साथ अघोरी नृत्य व मनमोहक कृष्णलीला प्रस्तुत की। सामाजिक सरोकारों को जागरूक करती नुक्कड़ नाटिकाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव सृजन में छात्रों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों में से सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियों को पुरस्कृत किया गया। कलाकारों को भी पुरस्कृत किया गया। मन कमेटियों में बेस्ट प्रेसीडेंट नमन गोयल व बेस्ट वाइस प्रेसीडेंस वैष्णव गोयल को चुना गया। बेस्ट डेलीगेट्स में अक्षत भाटिया व वानी (यूएनएससी), आर्जव जैन व खुशी असवा (यूएनसीएसडब्लू), शिवम शर्मा व विशाखा त्यागी (यूएनएचआरसी), उम्मे कुलस्त व उज्ज्वल (ईसीओएसओसी) तथा हुजैफा व आस्था (सीडी) को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट टीम तरनजीत की रही। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता व प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने कहा कि आज के युग में किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान देना भी आवश्यक है। इसलिए इस आयोजन में शिक्षा, कला, साहित्य, संस्कृति ज्ञान आदि से संबंधित पक्षों को प्राथमिकता से स्थान दिया गया है।