फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून वैली स्कूल में तीन दिवसीय कार्यशाला आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
देश-विदेश के चित्रकार दर्शाएंगे अपनी अनूठी कृतियां
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। दून वैली पब्लिक स्कूल में मॉडल यूनाइटेड नेशन (मून) के प्रारूप पर आधारित शिक्षाप्रद कार्यशाला एक से तीन दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन कमिश्नर दीपक अग्रवाल करेंगे। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार संयुक्त राष्ट्र की सभा में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि अपनी समस्याओं को प्रस्तुत करते हैं। उसी प्रकार छात्र इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में अजरबेजान, चेक राजदूतों के अलावा जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल, यूएई दूतावास के सचिव, हंगरी के काउंसलर, केरल, बांग्लादेश और साउथ वेस्ट एशिया के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव के तहत ‘सृजन-5’ कार्यशाला में रूस, बांग्लादेश, श्रीलंका के अतिरिक्त देश के करीब 21 प्रदेशों के चित्रकार कैनवास पर रंग और तूलिका से अनूठी कृतियां दर्शाएंगे। चित्रकारों की इन कृतियों को तीन दिसंबर को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान हर्ष विद्या रत्न अवार्ड का आयोजन भी किया जाएगा। इसका उद्घाटन सीबीएसई देहरादून के रनबीर सिंह और डीआईओएस आरके तिवारी करेंगे। इसमें शिक्षा, कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छात्रों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता एवं अनुराग सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यों पर शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही एनजीओ दीवा के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं और युवतियों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें