फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने सौ मतदान केंद्रों पर लाइव नजर रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। निकाय चुनाव की मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कई कदम उठाए। बूथों की वेबकास्टिंग कराना इनमें से एक था, जिसके जरिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम में बैठकर एक साथ जनपद के सौ बूथों पर लाइव नजर रखी। इसके लिए प्रशासन ने बूथों पर टैब लगाए थे।
विज्ञापन

प्रशासन ने नगर निगम क्षेत्र में 80 तथा नगर पंचायत और नगर पालिकाओं के 20 अलग-अलग मतदान केंद्रों के बूथों पर टैबलेट लगाए थे, जिनपर बूथों पर लाइव चलता रहा। कलक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम की बराबर में बनाए गए कक्ष में प्रशासन ने जन सेवा केंद्र संचालकों की टीम लगाई थी, जिन्होंने डेढ़ दर्जन से अधिक कंप्यूटर स्क्रीन के जरिए बूथों पर नजर रखी। यह पहली बार था, जब बूथों पर नजर रखने के लिए टैब का इस्तेमाल किया गया। इससे पहले प्रशासन ने लैपटॉप का इस्तेमाल किया था, जो पूरी तरह सफल नहीं रहा था। मगर टैबलेट से नजर रखने में प्रशासन को कोई परेशानी नहीं आई।

कई बूथों पर रही लाइट की समस्या
प्रशासन ने बूथों पर नजर रखने के लिए टैबलेट तो लगवा दिए थे, मगर प्रकाश की व्यवस्था न होने की वजह से पिक्चर साफ नहीं रही। नगर के ही सोफिया समेत कई बूथों पर ऐसी समस्या रही। ऐसे में कंट्रोल रूम से ही लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। कुछ जगहों पर टीम के सदस्यों को मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को दुरुस्त किया।
विज्ञापन


शहर में वेबकास्टिंग वाले प्रमुख मतदान केंद्र
शहरी क्षेत्र में जिन मतदान केंद्रों के बूथों पर टैबलेट लगाए गए थे। उनमें जेवी जैन डिग्री कॉलेज, एसडी कन्या इंटर कॉलेज, ग्रीन फील्ड स्कूल जेजेपुरम, प्राथमिक विद्यालय नुमाइश कैंप, भूतेश्वर इंटर कॉलेज, जेबीएस कन्या इंटर कॉलेज, सेंट थॉमस स्कूल, एसडी इंटर कॉलेज, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, जेबी जैन इंटर कॉलेज, एमजीएम द्वितीय खानआलमपुर, गौरी शंकर इंटर कॉलेज, अग्रवाल धर्मशाला, एसपीएस, मदरसा मखजन उलूम लखीगेट, जीआईसी नेहरू मार्केट, राजकीय रिसर्च सेंटर कंपनी बाग, दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज, जूनियर हाई स्कूल कमेला कॉलोनी, कार्यालय मंडी समिति, सिंचाई विभाग कार्यालय, कन्या प्राथमिक विद्यालय जाटव नगर, प्राथमिक विद्यालय ताहरपुर, प्राथमिक विद्यालय हरेटी, संत नामदेव कन्या हाई स्कूल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें