फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कोतवाली नकुड़ में करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने उस व्यक्ति को नकुड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर करीब 28 वर्षीय एक युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने जीआरपी को बताया कि युवक को दौरे पड़ रहे थे। कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना सरसावा क्षेत्र में अंबाला हाईवे पर एक दरगाह के समीप करीब 45 वर्षीय एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मान रही है कि युवक सड़क हादसे में घायल हुआ था। तीनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें