87 वें वार्षिकोत्सव का देव यज्ञ के साथ समापन
नकुड़। नगर में गत तीन दिनों से मनाये जा रहे आर्य समाज के 87वें वार्षिकोत्सव का देव यज्ञ के साथ समापन हो गया है। यज्ञ में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
नगर के आर्य समाज मंदिर में मनाये जा रहे आर्य समाज के वार्षिकोत्सव के समापन अवसर पर यज्ञ के ब्रह्म पंडित संजय याज्ञिक ने यज्ञ करने की शास्त्रोक्त विधि का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि यज्ञोपवित क्यों धारण किया जाता है और धारण करने एवं पहनने में अंतर क्या है आदि के बारे में भी विस्तार पूर्वक समझाया। पानीपत हरियाणा से पधारे पंडित संदीप आर्य एवं पंडित हरीश आर्य ने प्रभु भक्ति के भजनों के द्वारा धर्म का प्रचार किया। आर्य नकुड़ के प्रधान अभय सिंह एडवोकेट ने सभी आर्य विद्वानों एवं अतिथियों का आर्य समाज कार्यकारिणी की ओर से आभार व्यक्त किया। यज्ञमान डॉ. उमेश आर्य, मंत्री भूपेंद्र आर्य, मोहनलाल, मांगेराम, डॉ. शिव कुमार आर्य, तेलूराम सैनी, संजय आर्य, यज्ञ दत्त आर्य, जय प्रकाश, अनिल आर्य, धर्मवीर आर्य, देवदत्त आर्य, हरिदत्त आर्य, धर्मपाल आर्य व अजय मित्तल आदि रहे।