फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवादी महिला समिति ने किया शराब के ठेके पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शराब का ठेका हटाने की मांग करते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने रविवार को मानकमऊ स्थित शराब के ठेके पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ठेके हटाने की मांग को लेकर थाना कुतुबशेर के थानाध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

रविवार को मानकमऊ स्थित शराब के ठेके पर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि इलाके में गैर कानूनी रूप से देशी और अंग्रेजी शराब के ठेके खुले हुए है। इन ठेकों से 100 मीटर की दूरी पर चार विद्यालय हैं। लड़कियों का कॉलेज ठेके के काफी करीब है। शराबी स्कूल आने जाने वाली लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसते हैं। इसके अलावा स्थानीय निवासी भी इन ठेकों से बहुत परेशान हैं। उन्होंने इन दोनों ठेकों को यहां से हटवाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष मधु गर्ग, जिलाध्यक्ष सरोज वर्मा, जिला महासचिव राधा मिश्रा, सचिव सुमन, केला, सुधा, उषा, पुष्पा, रामकटोरी, गीता, बबीता, सुषमा, शांति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें