फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्र परिवार द्वारा शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें अग्र समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

रामलीला भवन पर महाराज श्री की शोभायात्रा का उद्घाटन मनोज सिंघल ने किया। महाराज श्री के रथ सारथी अजय बंसल, अक्षय बंसल, महाराज श्री आरती रामशरण दास, आशीष कुमार, दांयी ओर चंवर अग्रोहा समाज विकास सभा के अध्यक्ष अमित गुप्ता, बांयी ओर चंवर अरुण गर्ग एवं कमल गर्ग, कुलदेवी लक्ष्मी की सारथी संजय सिंघल, अनमोल सिंघल और कुलदेवी लक्ष्मी के आरती अनूप गर्ग, अनमोल गर्ग रहे। शोभायात्रा श्री रामलीला भवन से आरंभ होकर अनाज मंडी, एमबीडी चौक, मेन बाजार, सराफा बाजार, हनुमान चौक से होते हुए मंगलौर चौकी स्थित बैंक्वेट हाल में पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पर रात्रि के समय एक शाम महाराज श्री के नाम मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन व्यापारी नेता हुलाश राय सिंघल और दीप प्रज्ज्वलित विनोद गुप्ता द्वारा किया गया। अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मशहूर जादूगर एनए पाशा द्वारा जादू के करतब दिखाए गए। इस मौके पर संगठन अध्यक्ष मनोज बंसल, महामंत्री नीरज गर्ग, अरविंद बंसल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल (बिट्टू), सुशील मंगल, अमित सिंघल, यश सिंघल, गौरव अग्रवाल, राजकुमार सिंघल, संदीप गुप्ता, रितेश बंसल, मुदित गोयल, नितिन गर्ग, मयंक गुप्ता, वरुण मंगल, नितिन गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें