फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमाम खामियों के बीच व्यवस्था दुरूस्त करने का प्रशासन का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नवरात्र पर्व को लेकर शासन ने सभी सिद्धपीठ मंदिरों में साफ-सफाई, सुरक्षा और चौबीस घंटे बिजली देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, स्थानीय प्रशासन का दावा है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मगर इनमें कुछ खामियां सहारनपुर के सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर और देवबंद के श्री त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर हर वर्ष दिखाई देती है।
विज्ञापन

मिर्जापुर क्षेत्र में स्थित सिद्धपीठ श्री मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में अव्यवस्थाओं का हमेशा बोलबाला रहा है। यहां दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए की सबसे बड़ी समस्या परिवहन की है। क्योंकि, यहां के लिए रोडवेज बसों की सुविधा नहीं है। श्रद्धालु अपने निजी वाहनों, डग्गामार वाहनों और प्राइवेट बसों के जरिए मां का शाकम्भरी देवी के दर्शन करने को पहुंचते हैं। कई बार भीषण सड़क दुुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके अलावा शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों बरसात का मौसम है, ऐसे में यहां पर बाढ़ आने का खतरा भी बना रहता है। इसी तरह देवबंद के श्री त्रिपुरा बाला सुंदरी मंदिर में तमाम खामियों के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मंदिर के आसपास अक्सर चोरों का आतंक रहता है, जो श्रद्धालुओं को अपना निशाना बनाते हैं। इस मंदिर में हर वर्ष नवरात्र के मौके पर लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा भीड़ बढ़ने के साथ साफ-सफाई व्यवस्था भी ठप रहती है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई विशेष व्यवस्था नहीं कराई जाती है।
बुधवार को शासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी सिद्धपीठ मंदिरों में सुरक्षा, सफाई व्यवस्था, चौबीस घंटे विद्युत व्यवस्था और नदियों के आसपास तैराकों को लगाया जाए। जिलाधिकारी पीके पांडेय का कहना है कि इन सभी बिंदुओं पर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें