प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही आज शहर में
सहारनपुर। प्रदेश के कृषि विभाग एवं प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार को कृषक ऋण मोचन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करने सहारनपुर पहुंच रहे हैं। एडीएम प्रशासन एके दूबे ने बताया कि योजना के तहत जनपद के लगभग 14 हजार से अधिक किसानों को प्रथम चरण में लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार दोपहर 12 बजे से आईटीआई परिसर में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इससे पहले वे सुबह 10 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, पार्टी के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। दोपहर दो बजे वे कार से मुजफ्फरनगर, मेरठ गाजियाबाद के रास्ते नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।