फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि उतराखंड सांस्कृतिक संध्या में दिखेगी पौराणिक कथाओं की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में दो सितंबर को नगर निगम द्वारा देवभूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक संध्या का आयोजन जनमंच सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता संदीप रावत को बनाया गया। कार्यक्रम को लेकर गलीरा रोड स्थित उत्तराखंड कॉलोनी में कुलदीप बिष्ठ के निवास स्थान पर बृहस्पतिवार को गढ़वाल समाज के लोगों की बैठक हुई। इस मौके पर संदीप रावत ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का इतिहास अनेक धार्मिक व पौराणिक कथाओं से भरा पड़ा है। उत्तराखंड की महान संस्कृति और वहां के लोक संगीत के दर्शन कराने के लिए नगर निगम के सहयोग से दो सितंबर को जनमंच सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नरेश रावत, सतेंद्र सिंह रावत, प्रदीप नैनवाल, ऋषि राणा, कुलदीप बिष्ट, भगवती प्रसाद, राज नितिन राव, भूपेंद्र सिंह रावत, राकेश सिंह रावत, विरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें