सहारनपुर। श्री साईंधाम मंदिर में श्री गणेश भगवान उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बृहस्पतिवार को भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन अबीर गुलाल उड़ाकर और फूलों की वर्षा के साथ किया गया। इससे पूर्व बाबा का महाभिषेक और शृंगार किया गया। इसके बाद मंत्रोचारण के साथ श्री गणेश भगवान, मां पार्वती, भगवान शंकर और श्री साईंनाथ बाबा की पूजा-अर्चना की गई। भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। इस दौरान अध्यक्ष डा. पीडी गर्ग, ट्रस्टी सेवाराम, विनीत कर्णवाल, आशु जैन, जयमाला, मुकेश सेठी, सतीश सेठी, सुनील गोयल, डा. आरके शर्मा, राकेश सिंह, अमित चौरसिया, हरीश गुलाटी आदि मौजूद रहे। उधर, मोहल्ला किशनपुरा से महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास और बाबा गोपाल दास महाराज के नेेतृत्व में भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा निकालने के बाद अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर पर मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान सौरभ धवन सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।