फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखियां बांधने भाईयों के घर पहुंची बहने

विज्ञापन
विज्ञापन
राखियां बांधने भाईयों के घर पहुंची बहने
विज्ञापन


देवबंद(सहारनपुर)। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखियां बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लिया। भाईयों ने भी उपहार स्वरूप बहनों को तोहफे आदि भेंट किए।
विज्ञापन

रक्षाबंधन की तैयारी में वैसे तो बहने कई दिनों से जुटी हुई थी, लेकिन सोमवार को सुबह से ही युवतियां अपने भाईयों के माथे पर तिलक कर उनकी कलाईयों में रक्षा सूत्र बांधने में जुट गई। बहने राखियां बांधने के लिए भाईयों के घर पहुंची और जिन बहनों के भाई नहीं थे उन्होंने मुंह बोले अथवा चचेरे भाई को राखी बांध उनसे अपनी रक्षा का वचन लिया। राखियां और मिठाई की दुकानों पर सुबह से शाम तक खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ दिखाई पड़ी। वहीं, सड़कों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। आलम यह था कि बसों और ट्रेनों के अलावा डग्गामार वाहनों में भी लोग खचाखच भरे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें