फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया ई-वे बिल के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने किया ई-वे बिल के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। ई-वे बिल के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को वस्तु एवं सेवाकर कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन एडिश्नल कमिश्नर अशफाक अहमद को सौंपा। उन्होंने कहा कि ई-वे बिल को स्थगित नहीं बल्कि पूरी तरह से समाप्त किया जाए।
सोमवार को विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने दिल्ली रोड स्थित वाणिज्यकर भवन पर जोरदार नारेबाजी की। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि छोटे से छोटे व्यापारियों ने जीएसटी में बडे़ उत्साह से रजिस्ट्रेशन करवाए थे क्योंकि सरकार ने कहा था कि जीएसटी में व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ई-वे बिल थोपे जाने से इंसपेक्टर राज बढे़गा और व्यापारी का उत्पीड़न होगा। ई-वे बिल पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत है जबकि अधिकांश व्यापारी हाथ से कार्य करते हैं। उन्होंने ई-वे बिल को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की। यशपाल मैनी, राजेन्द्र गुप्ता, तजेन्द्रर सिहं कपूर, आरके मल्होत्रा, एसके दुआ, राजकुमार नरूला, वीके भारती, सूरज ठक्कर, विवेक लांबा, केएल मक्कड, सुदर्शन जुनेजा, सरदार एसएच चढढा, सुरेश सलूजा, पवन गोयल, मुरली खन्ना, राकेश नारंग आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

ऋषिराज ढींगडा, राजकुमार विज, नीरज जैन, राजीव मदान, सतीश मिगलानी, दीपक खेडा, गुलशन ठक्कर, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, डीके गुप्ता, सुभाष चावला, वक्कार अहमद, अभिषेक सोढी, पुनीत चौहान, मुकेश दत्ता, नीरज कामरा, रवि जसूजा, अमित ठकराल, रोहित सचदेवा, शिवम नागपाल, मनोज कुमार जैन, सुनील नारंग, प्रदीप सिंह, अशोक नारंग, निशांत भारती, जेएस गंभीर, ऋषि कपूर, श्रवण मक्कड, मोहन लाल मेंहदीरत्ता, हरमीत सचदेवा, ललित खरबंदा, सरदार देवेंद्र सिहं चड्ढा, कुलदीप शर्मा, कमल सैनी, दीपक सपड़ा, तुषार काठपाल, शिव गुंबर, गुलशन अनेजा, पुनीत भारती, विनोद चुग, प्रमोद मल्होत्रा, हाजी शमीम अहमद, हरीश खनेजा, सुनील भारती, अरूण नागपाल, जसबीर सिहं बत्रा, नदीम अख्तर, प्रदीप कुमार गुंबर, जितेंद्र मनोचा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें