फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई जूडो में सहारनपुर की प्रीति ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
एशियाई जूडो में सहारनपुर की प्रीति ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन

सहारनपुर। कर्गिस्तान में आयोजित जूनियर एशियाई जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर की प्रीति ने देश को गौरवांवित किया। प्रीति का लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।
प्रशिक्षक अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि प्रीति ने चाइना ताइपे को हराकर सेमीफाइनल में उजबेकिस्तान से हारने के बाद मंगोलिया को हराकर हांस्य पदक हासिल किया। यह प्रीति की तीसरी एशियाई जूडो प्रतियोगिता थी। जिसमें उसने उम्दा प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाया। सोमवार को रेलवे स्टेशन पर जूडो संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने प्रीति का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में संरक्षक एसी गुप्ता, डा. एसके शर्मा, उप क्रीड़ाधिकारी काशी नरेश यादव, दीपक गुप्ता, पंकज मल्होत्रा, स्वेतांक चौहान, अशोक यादव, अमनदीप यादव, दलीप वर्मा, विशाल, राहुल, वरुण, संजय, कमलकांत आदि मौजूद रहे। सभी ने प्रीति को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें