दिल का सुकुन मिलता है मस्जिद में जाकर
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के तहसील अध्यक्ष मुफ्ती आरिफ मजाहिरी ने कहा कि मस्जिद अल्लाह का घर है। इनको आबाद करना प्रत्येक मुस्लिम का कर्तव्य है। दुनियां में सबसे बेहतरीन जगह मस्जिद है। जहां जाकर दिल को सुकुन मिलता है।
गांव लंढौरा गुर्जर में एक कार्यक्रम में मुफ्ती आरिफ मजाहिरी ने कहा कि मुसलमानों को चाहिए कि नमाज और अन्य इबादत से मस्जिदों को आबाद करें। जब कोई बंदा खुदा की इबादत में खड़ा होता है तो अल्लाह उसकी हर मुराद पूरी करता है, उसे हर बुराई से बचा लेता है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मौलाना शमशीर कासमी ने फरमाया कि आज बुराई के दौर में जरूरत इस बात की है कि हम इस्लाम के बताए मार्ग पर चलें। उन्होंने कहा कि इस्लाम दिलों को जोड़ने और आपसी भाईचारा पैदा करने की तालिम देता है। कारी शराफत, मुहम्मद इमरान, हाफिज मुक्कदिस, अरशद, सुहैल अहमद, मौलाना जावेद, नौशाद अली, एम आजम आदि रहे।