वेतन में कटौती से सफाईकर्मियों में रोष, प्रदर्शन किया
सहारनपुर। वेतन में कटौती से नाराज सफाई कर्मियों ने बुधवार को राष्ट्रीय दलित महासंघ के बैनर तले नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। वेतन काटने पर रोक न लगने पर आंदोलन करने की चेतावनी नगर निगम अधिकारियों को दी।
प्रदर्शन के बाद बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम बबलू बौहत ने कहा कि नगर निगम द्वारा जीरो प्रतिशत पर सफाई के ठेके दिए गए हैं। जिसकी वजह से सफाई कर्मियों के वेतन में भारी कटौती की जा रही है, जो पूरी तरह गलत है। आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से सफाई कर्मियों का 38 लाख 80 हजार रुपया ठेकेदार हजम कर गए हैं। मगर अब सफाई कर्मी चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने जुलाई माह से साढ़े सात हजार रुपये वेेतन देेन की मांग की। समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान प्रीतम प्रेमी, चेतन, सुरजीत, अमित, सागर, अमरीश, रमेश, कैलाश, हरीश, देवेंद्र, पवन, अमन आदि मौजूद रहे। उधर, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की मासिक बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष पवन कुमार भोलरे, विनोदपाल, जोगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।