फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त जसवंत सैनी ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश पूरी तरह सुरक्षित है। उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जसवंत सैनी बुधवार को शाकंभरी देवी दर्शनों के बाद क्षेत्र के बड़वाला गांव में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, कि जितना विकास देश और प्रदेश में भाजपा नेतृत्व वाली सरकारों में हो रहा है, आज तक इतना विकास किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दल पूरी तरह से बौखला गए हैं। आज देश मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की ओर अग्रसर है। एक बार फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में देश में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके अलावा उनका बेहट में मंडल महामंत्री सुभाष सैनी के कार्यालय पर भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री अजीत राणा व प्रमोद कौशिक, मंडल अध्यक्ष विजय सैनी ने जसवंत सैनी को पिछड़ा आयोग का चेयरमैन बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने पर पार्टी हाईकमान का आभार प्रकट किया। इस मौके पर बेहट गन्ना विकास समिति के चेयरमैन सुधीर राणा, दीपक सैनी, राकेश सैनी, सरदार कुलदीप सिंह, विधानसभा संयोजक अनिल सिंघल, सुभाष सैनी, ग्राम प्रधान मोहन सिंह सैनी, कर्म सिंह, भंगा सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज खान, मांगेराम शर्मा, राकेश गाबा, मुकेश, विजेंद्र सैनी, ललित चौहान, हितेश कौरी, अनिल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें