फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लोगों की हुई शराब से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या और बढ़ गई है। शनिवार शाम तक सहारनपुर में शराब पीने से मरने वालों की संख्या 51 पहुंच गई, जबकि मेरठ रेफर किए गए 27 लोगों में से 19 की मौत हो गई। इस तरह 70 लोगों की मौत हो गई। हालांकि डीएम, एसएसपी ने बताया कि सहारनपुर में 36 लोगों की मौत शराब के कारण हुई, मेरठ की रिपोर्ट मिली नहीं है, जबकि अन्य की मौत का कारण बिसरा जांच रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

सहारनपुर जिले में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ था। थाना नागल, गागलहेड़ी, देवबंद के पांच गांवों से जहरीली शराब पीने से बीमार लोगों को अस्पताल लाना शुरू किया गया। इसके बाद एक एक करके लोगों की मौत होने लगी। रात तक 27 लोगों को सहारनपुर से मेरठ रेफर किया गया था। मेरठ रेफर किए गए लोगों में से 19 की मौत हो गई। वहीं, सहारनपुर में शुक्रवार रात से शनिवार शाम छह बजे तक 56 शवों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका था। इनमें 51 लोगों की मौत शराब से होने की आशंका है। इस तरह मेरठ मेडिकल में हुई 19 लोगों की मौत सहित 70 लोगों की मौत शराब के कारण होने की आशंका है। मरने वालों में सहारनपुर जिले के 16 गांव के लोग शामिल हैं। उधर, शनिवार सुबह से शाम तक इन गांवों में मृतकों के अंतिम संस्कार होते रहे। बसपा, कांग्रेस, सपा नेताओं के अलावा भीम आर्मी संस्थापक ने भी गांवों में पहुंचकर लोगों का दर्द साझा किया।
उधर, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार ने शनिवार शाम छह बजे तक हुए 56 पोस्टमार्टम में से 36 की मौत शराब के कारण हुई, जबकि 20 लोगों की मौत का कारण बिसरा की जांच रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि शराब से मौत के मामले में थाना गागलहेडी, थाना नागल और थाना देवबंद मेें अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इस मामले में अब तक 39 लोगों की गिरफ्तारी, लहन और अवैध शराब बरामद की जा चुकी है तथा अलग अलग थानों पर 25 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उत्तराखंड की सीमा से सटे गांवों में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की टीम छापेमारी कर रही है। एसआईटी का गठन किया है तथा हर थाने पर एक टीम बनाई गई है।
वहीं, शासन की सख्ती के चलते दिन भर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी दौड़ते रहे। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी, आईजी शरद सचान, जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय और एसएसपी दिनेश कुमार ने थाना गागलहेडी, थाना नागल में पहुंचकर ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कीं तथा गांवों में अवैध रूप से शराब बिक्री पर कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही पुलिस ने अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया, कई स्थान पर शराब की भट्टियां पकड़ी और लहन बरामद किया गया।
विज्ञापन

------------ मृतकों की सूची
-----------------------
1- मंगल पुत्र गुलहर निवासी खेडा मुगल, देवबंद
2- सहेंद्र पुत्र राजपाल निवासी खेडा मुगल, देवबंद
3- माठा पुत्र मनभर निवासी खेडा मुगल, देवबंद
4- धर्मपाल पुत्र फूल सिंह निवासी शिवपुर, देवबंद
5- विनोद पुत्र ईशम निवासी शिवपुर, देवबंद
6- राजबल पुत्र देशराज निवासी तल्हेडी, देवबंद
7- राजकुमार पुत्र रहतू निवासी नाथेपुर देवबंद
8- राजकुमार पुत्र जगपाल निवासी नाथेपुर, नागल
9- मोतीराम पुत्र संतराम निवासी मायाहेडी नागल
10- मोनू पुत्र सियाराम निवासी गांव सिड़की नागल
11- नरेंद्र पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम सलेमपुर नागल
12- सुरेंद्र पुत्र रतिराम निवासी ग्राम सलेमपुर नागल
13- सत्यवान पुत्र बलवंत निवासी ग्राम सलेमपुर, नागल
14- संजय पुत्र यशपाल उर्फ इशपाल निवासी ग्राम सलेमपुर, नागल
15- झगड़ू पुत्र बलवंत निवासी सलेमपुर, नागल
16- मिट्ठन पुत्र गोविंद निवासी ग्राम सलेमपुर, नागल
17- जयपाल पुत्र कोमल निवासी ग्राम सलेमपुर, नागल
18- सोनू पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम सलेमपुर, नागल
19- पिन्टू कुमार उर्फ सुरेंद्र पुत्र बबलू निवासी गांव उमाही कोटा नागल
20- कंवरपाल पुत्र बलंत निवासी ग्राम उमाही कोटा, नागल
21- अरविंद पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम उमाही कोटा, नागल
22- इमरान पुत्र गफ्फार अली निवासी ग्राम उमाही कोटा, नागल
23- राजू पुत्र रामसहाय निवासी ग्राम उमाही कोटा, नागल
24- तेजपाल पुत्र दयाराम निवासी ग्राम उमाही कोटा, नागल
25- रिजवान पुत्र लतीफ निवासी उमाहीकोटा, नागल
26- सुरेंद्र पुत्र बलजीत निवासी उमाहीकोटा, नागल
27- जल सिंह पुत्र बलराम निवासी उमाहीकोटा, नागल
28- राजपाल पुत्र साधू सिंह निवासी ग्राम उमाहीकोटा, नागल
29- सुरेशपाल पुत्र सोमपाल निवासी ताजपुर, नागल
30- संजय पुत्र साधूराम निवासी ताजपुर, नागल
31- राजकुमार पुत्र सूरजा निवासी गांव खजूरी अकबर, गागलहेडी
32- मदन पुत्र ज्ञानचंद निवासी बहेडी गुर्जर, गागलहेडी
33- गुलाब सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम कोलकीकला, गागलहेडी
34- पिन्टू पुत्र रामस्वरूप निवासी कोलकीकला, गागलहेडी
35- नाथीराम पुत्र नवल सिंह निवासी कोलकी कला, गागलहेडी
36- गुलशन पुत्र मुस्तयाक निवासी कोलकी कला, गागलहेडी
37- जगन्नाथ पुत्र रंगू निवासी कोलकीकला, गागलहेडी
38- संजय पुत्र सेवाराम निवासी कोलकीकला, गागलहेडी
39- दीपचंद पुत्र कबूल सिंह निवासी ग्राम माली, गागलहेडी
40- राजू उर्फ राजकुमार पुत्र मामचंद निवासी ग्राम माली, गागलहेडी
41- रोकी उर्फ मोहित पुत्र गोविल निवासी ग्राम माली, गागलहेडी
42- महिपाल पुत्र कलीराम निवासी ग्राम सरवतपुर, गागलहेडी
43- राजबीर पुत्र कन्टू निवासी ग्राम सरवतपुर, गागलहेडी
44- धूम सिंह पुत्र अचपल निवासी ग्राम सरवतपुर, गागलहेडी
45- सत्यवीर पुत्र सत्यपाल निवासी कस्बा गागलहेडी
46- सचिन पुत्र हरमल निवासी बरौला, गागलहेडी
47- बुद्धू भगत पुत्र राजा निवासी खेडा मुगल, देवबंद
48- काला उर्फ राजकुमार पुत्र महेंद्र निवासी नाफेपुर, देवबंद
49- राजू पुत्र कल्लू निवासी गांव नाफेपुर, देवबंद
50- आकाश पुत्र मिंदर निवासी दिनारपुर, गागलहेडी
51- सदन पुत्र विजयपाल निवासी गडोला, गागलहेडी
--------- मेरठ मेडिकल में मरने वाले
52- शीशपाल पुत्र बाला निवासी गांव कोलकीकला, गागलहेडी
53- श्यामू पुत्र नकलीराम निवासी कोलकीकला, गागलहेडी
54- अरुण पुत्र इशम सिंह निवासी कोलकी कला, गागलहेडी
55- सेवाराम पुत्र रामसिंह निवासी कोलकीकला, गागलहेडी
56- पाल्लू निवासी कोलकीकला, गागलहेडी
57- रामनरेश ----- (नोट: इस नाम में गांव और थाने का पता स्पष्ट नहीं है)
58- सुरेंद्र निवासी कोलकीकला, गागलहेडी
59- बल्लू निवासी कोलकीकला, गागलहेडी
60- शिवप्रसाद निवासी कोलकीकला, गागलहेडी
61- नीरज निवासी कोलकीकला, गागलहेडी
62- रीनू निवासी कोलकीकला, गागलहेडी
63- राकेश पुत्र जयपाल निवासी गागलहेडी
--------- मेरठ मेेडिकल में मृत पहुंचे लोग
64- मिन्टू पुत्र महेंद्र निवासी मोहिद्दीनपुर, जनकपुरी, सहारनपुर
65- बेनाम
66- राजकुमार
67- दिलीप
68- वीरेंद्र
69- शिवप्रसाद --( नोट: यह नाम मे रठ मेडिकल की ऊपर की लिस्ट में भी है)
70- नीरज ----- ( नोट: यह नाम मे रठ मेडिकल की ऊपर की लिस्ट में भी है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें