फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे में बसपाइयों के वाहन, बसें कर दी बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गांधी मैदान में बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन का कार्यक्रम हुआ, तो पास ही स्थित बस अड्डे को बसपाइयों के वाहनों के लिए सुरक्षित कर दिया गया। रोडवेज और प्राइवेट बसों को बाहर सड़क पर ही रोक दिया गया, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित रही, तो यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, जब भी गांधी मैदान में कोई जनसभा या रैली होती है, तो कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को अंबाला रोड स्थित बस अड्डा परिसर में ही खड़ा कराया जाता है। इसी वजह से मंगलवार को भी बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन का कार्यक्रम हुआ, तो बस अड्डे के भीतर बसपाईयों के वाहन खड़े करा दिए गए। बस अड्डे के गेट पर बैरियर लगा दिया गया, ताकि रोडवेज और प्राइवेट बसें अंदर न जा सकें। इसके चलते बस अड्डे के बाहर सड़क पर ही बसें खड़ी होकर यात्रियों को ले जाने का कार्य करते रहे। शामली, गंगोह और अन्य रूट पर जाने वाले यात्रियों को भी सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें