पतंग प्रतियोगिता में मोहित प्रथम
रामपुर मनिहारान। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जैन इंटर कालेज में पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने पतंगों पर मतदाता जागरूकता स्लोगन लिखकर पतंग उड़ा कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कस्बे के जैन इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी कक्षाओं के छात्रों ने प्रतिभाग किया, छात्रों ने पतंगों पर मतदाता जागरूकता स्लोगन लिखकर पतंग उड़ाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नौ के मोहित प्रथम, अभिषेक द्वितीय, आशीष तृतीय स्थान पर रहे। इन्हें प्रधानाचार्य दीपक श्रीवाल, नोडल अधिकारी राजकुमार ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर भूल्लन सिंह, अकुंश जैन, वीरेंद्र यादव, रविंद्र कुमार, पुनीत जैन, अजय कुमार, संजय गुप्ता, संजय कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो