फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर विद्युत तारों से हादसों की आशंका
विज्ञापन

बेहट। विद्युत उपकेंद्र बेहट से जुड़े गांव रायेपुर कलां में विद्युत निगम की लापरवाही के चलते जर्जर तारों से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण कई बार लिखित एवं मौखिक तारों को बदलवाने की मांग कर चुके हैं। ग्राम प्रधान हाजी महमूद, निसार, शमशाद, अशरफ, इरफान, इकबाल, हाजी गालिब, कल्लू, सलीम, कृपाल सिंह, सतबीर, जयपाल, सोममा, मामचंद, धर्मपाल आदि ने बताया कि गांव में छह माह पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। उसे अभी तक भी गांव को नहीं जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त गांव में 25 एवं 100 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, जो ओवरलोड होकर फूंक रहे है। पिछले तीन साल में लगभग 25 ट्रांसफार्मर फूंक चुके हैं। ग्रामीणों ने नए 100 केवीए के ट्रांसफार्मर से लाइन जुड़वाने एवं जर्जर विद्युत लाइन के तारों को बदलवाने की मांग की है। उधर, जेई अभय कुमार ने कहा कि विद्युत आपूर्ति नई लाइन से कराने के लिए ठेकेदार को कहा गया है। जर्जर तारों का स्टीमेट बना दिया गया है। जल्द ही तारों को बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें